नेपाल में छापेमारी, 128 बोरी भारतीय यूरिया बरामद, कारोबारी फरार

Updated:
विज्ञापन

फोटो- नेपाल के देवानगंज में 128 बोरी तस्करी का यूरिया बरामद, कारोबारी फरार | Prabhat Khabar Network

भारत-नेपाल सीमा पर भारतीय यूरिया की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. नेपाल के सुनसरी जिले में पुलिस ने छापेमारी कर 128 बोरी यूरिया जब्त की है. तस्करी कर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी थी.

विज्ञापन

अररिया, नरपतगंज. भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में भारतीय यूरिया की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. देवानगंज गांवपालिका क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर 128 बोरी भारतीय यूरिया बरामद किया. पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही कथित कारोबारी मौके से फरार हो गया. पुलिस के अनुसार भारतीय क्षेत्र घुरना और फुलकाहा से तस्करी के माध्यम से यूरिया नेपाल लाकर स्थानीय स्तर पर ऊंचे दामों में बेचने की तैयारी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कृष्ण कुमार मेहता के घर पर हुई छापेमारी

जानकारी के अनुसार देवानगंज थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रकाश पराजुली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देवानगंज गांवपालिका के वार्ड संख्या एक निवासी कृष्ण कुमार मेहता के घर पर छापेमारी की. पुलिस को सूचना मिली थी कि भारतीय क्षेत्र से तस्करी के माध्यम से यूरिया नेपाल लाकर मेहता के घर में बनाए गए गोदाम में रखा जाता है.

गोदाम से बरामद हुई 128 बोरी भारतीय यूरिया

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रविवार को संबंधित स्थान पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान घर में बनाए गए गोदाम से 128 बोरी भारतीय यूरिया बरामद की गयी. पुलिस की कार्रवाई के दौरान कथित कारोबारी कृष्ण कुमार मेहता मौके पर मौजूद नहीं मिला और पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया.

स्थानीय किसानों को ऊंचे दाम पर बेचने की सूचना

पुलिस के अनुसार तस्करी के माध्यम से भारत से लाई गयी यूरिया को नेपाल में स्थानीय किसानों के बीच ऊंचे दामों पर बेचने की सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि यूरिया की खेप नेपाल तक किस माध्यम से पहुंची और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.

बरामद यूरिया कस्टम कार्यालय को सौंपा

देवानगंज थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रकाश पराजुली ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से भारतीय यूरिया की तस्करी किए जाने की सूचना मिल रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 128 बोरी यूरिया बरामद की गयी है. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद यूरिया को सुनसरी जिला स्थित कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है.

सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. पुलिस फरार कारोबारी की तलाश के साथ ही मामले से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है. बरामद यूरिया की तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन