अररिया में शाम ए गजल आज, लोक गायिका रंजना झा व शायर रेहाना नवाब होंगी शामिल

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्थानीय लेखक व शायर भी लेंगे भाग

विज्ञापन

1-2-प्रतिनिधि, अररिया अररिया के साहित्यकार, लेखक, आलोचक व मजाहिया शायर सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश स्व ज़ुबैरुल हसन गाफिल की पुण्यतिथि के मौके पर आज अररिया के शाही पैलेस में शाम ए गजल का आयोजन किया जायेगा. बज़्म ए हसन व शाही पैलेस के सौजन्य से इस हसीन शाम का आयोजन होने जा रहा है. जिसमें मुल्क की नामचीन लोक गीत व गजल गायिका भारत सरकार के साहित्य व नाटक एकेडमी अवॉर्ड से सम्मानित डॉ रंजना झा व अंतर राष्ट्रीय शोहरत याफ़्ता शायरा रेहाना नवाब शामिल होंगी. कार्यक्रम के आयोजक स्व ज़ुबैरुल हसन गाफिल साहब के पुत्र कमिश्नर जीएसटी मुंबई महाराष्ट्र असलम हसन ने बताया कि शाम ए गजल कार्यक्रम में स्थानीय शायर व लेखक भी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि इस मौके पर अररिया के महान साहित्यकार भोला पंडित प्रणयी, स्व हारून रशीद गाफिल, स्व अब्दुल कादिर शम्स व हिंदी के महान साहित्यकार राघव जी को मरने के बाद ज़ुबैरुल हसन स्मृति सम्मान दिया जायेगा. आयोजक ने सभी लोगों से इस शाम ए गजल में शामिल होने की अपील की है. मालूम हो कि स्व ज़ुबैरुल हसन गाफिल ने दर्जनों किताबें लिखी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन