सात दिवसीय महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ

Published by : RAHUL KUMAR SINGH Updated At : 21 Feb 2026 7:04 PM

विज्ञापन

1501 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा

विज्ञापन

पलासी. प्रखंड के मजलिसपुर पंचायत के अंतर्गत लक्ष्मी मंदिर प्रांगण मजलिसपुर गांव में सात दिवसीय महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ शनिवार से मानस पाठ प्रारंभ होने के साथ महाविष्णु यज्ञ स्थल से 1501 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा में 1501 कुंवारी कन्या व महिलाओं ने भाग लिया. कलश यात्रा में प्रमुख प्रतिनिधि सदानंद यादव, मुखिया प्रभु चंद विश्वास, रामेश्वर विश्वास, राजेश मौआर, हजारी मंडल आदि शामिल थे. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर उरलाहा चौक से महेंद्रपुर होते हुए मजलिसपुर से भटवार स्थित मां दुर्गा शक्ति पीठ पोखर में सभी ने कलश में जल भरकर वापस यज्ञ स्थल पर कलश को स्थापित किया. महाविष्णु यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर विश्वास व सचिव विजय सरदार संयुक्त रूप से बताया कि महाविष्णु यज्ञ शनिवार से 11 पंडितों द्वारा मानस पाठ का शुभारंभ शनिवार को किया गया है. इस के साथ-साथ कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें 1501 कुंवारी कन्याओं व महिलाओ ने भाग ली. उन्होंने बताया कि रविवार से 108 घंटे के रामधुन अष्टयाम सह संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित जायेगी. इस अष्टयाम सह संकीर्तन में 16 कीर्तन मंडली भाग ले रहे हैं. यज्ञ स्थल पर विष्णु भगवान, शंकर भगवान, गणेश भगवान, राजा हरिश्चंद्र सहित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा छोटी-बड़ी 66 प्रतिमा स्थापित किया गया है. जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. महाविष्णु यज्ञ को सफल बनाने में प्रमुख प्रतिनिधि सदानंद यादव, मुखिया प्रभु चंद विश्वास, रामानंद सरदार, विजय सरदार, हजारी मंडल, करमानंद सरदार, प्रह्लाद सरदार, अशोक सरदार, परमानंद मंडल, दिनेश सरदार, घनश्याम सिंह, रंजिस मंडल आदि शामिल है. फोटो. कलश यात्रा में शामिल लोगों.

विज्ञापन
RAHUL KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAHUL KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन