बच्चों को साफ ड्रेस पहना कर भेजें स्कूल
Published by : RAHUL KUMAR SINGH Updated At : 16 Feb 2026 7:10 PM
शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी सह आमसभा आयोजित
अररिया. प्राथमिक विद्यालय हाजी टोला संदलपुर में सोमवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी सह आमसभा का सफल आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के पोषक क्षेत्र के अभिभावकगण, प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि व विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. सभा का संचालन करते हुए प्रधान शिक्षक मो जाफर रहमानी ने विद्यार्थियों के मासिक व छमाही शैक्षणिक प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की व बच्चों की ससमय नियमित उपस्थिति, स्वच्छ पोशाक, स्वास्थ्य व अनुशासन के महत्व पर विशेष बल दिया. इस दौरान अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए विद्यालय में उपलब्ध शैक्षिक वातावरण को और बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. अभिभावकों ने अपने-अपने बच्चों को प्रतिदिन समय पर, स्वच्छ पोशाक में विद्यालय भेजने व पढ़ाई पर घर पर भी ध्यान देने का आश्वासन दिया. बैठक के दौरान विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं, विकास योजनाओं व विभिन्न सरकारी सहित शैक्षिक योजनाओं की जानकारी विस्तार से साझा की गई. उपस्थित अभिभावकों व नागरिकों के सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनपर अमल का भरोसा दिलाया गया. आये हुए अभिभावकों को विद्यालय परिवार ने सम्मानित भी किया. अंत में विद्यालय परिवार ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए सामूहिक सहभागिता बनाये रखने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










