छह माह से ग्रामीण आवास सहायक को नहीं मिला मानदेय, मायूसी

Updated:
विज्ञापन

छह माह से ग्रामीण आवास सहायक को नहीं मिला मानदेय, मायूसी

विज्ञापन

छह माह से ग्रामीण आवास सहायक को नहीं मिला मानदेय

आपके शहर में

विज्ञापन

परवाहा

रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पदस्थापित ग्रामीण आवास सहायक को बीते छह माह से मानदेय नहीं मिला है. जिस कारण इन ग्रामीण आवास सहायक के समक्ष भुखमरी व आर्थिक तंगी की समस्या उत्पन्न हो गई है. विस्टोरिया पंचायत के आवास सहायक शहनवाज गाजी, बगुलाहा के आवास सहायक सुबोध कुमार मालाकार, परसाहाट के आवास सहायक अजय कुमार मंडल ,फरकिया पंचायत के आवास सहायक राहुल यादवेंदु,आवास प्रवेक्षक सरोज कुमार आदि ने बताया कि बीते छह माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण हमलोग आर्थिक तंगी के शिकार हो गए हैं. बाइक में पेट्रोल तक का पैसा के लिए लोगों से कर्ज लेना पड़ रहा है.परिवार चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इन आवास सहायक ने जल्द वरीय विभागीय अधिकारियों से मानदेय का भुगतान का मांग किया है. एसडीओ अनिकेत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. जल्द वरीय विभागीय अधिकारियों से मानदेय भुगतान के संबंध में बात किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन