आरपीएफ एएसआइ का पश्चिम बंगाल के शक्तिगढ़ पटरी के समीप मिला शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jun 2024 8:45 PM
सलामी देने के बाद हुआ अंतिम संस्कार
अररिया. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसियारगांव पंचायत वार्ड संख्या 09 निवासी रेलवे पुलिस में शामिल एएसआइ रूपेश कुमार विश्वास (45) का ट्रेन के चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी. यह घटना पश्चिम बंगाल के हावड़ा-वर्धमान अपलाइन के शक्तिगढ़ स्थित रेलवे ट्रैक के समीप बीते 08 जून शनिवार को घटित हुई. रेलवे पुलिस अधिकारी में शामिल मृतक रुपेश पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के शक्तिगढ़ स्टेशन में एएसआइ के पद पर कार्यरत थे. उनकी मौत के बाद बंगाल रेलवे पुलिस में शामिल आरपीए इंस्पेक्टर संतोष कुमार शव को लेकर अररिया पहुंचे व परिजनों से मिलकर जानकारी देते हुए बताया कि एएसआइ रूपेश घटना के दिन सुबह साढ़े 06 बजे राउंड ड्यूटी पर निकले थे व दोपहर 12 बजे करीब दिन में किसी ने ट्वीट किया की शक्तिगढ़ स्टेशन से दो किलोमीटर आगे रेलवे पटरी के समीप वर्दी में एक जवान घायल पड़ा हुआ है. ट्वीट को देखने के बाद त्वरित करते हुए रेलवे विभाग के अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि एएसआई रूपेश कुमार विश्वास घायल अवस्था में पड़ा हुआ है व उनका दायां हाथ व पैर कटा हुआ है. इसके बाद सभी अधिकारी व मौजूद जवान घायल रूपेश को लेकर वर्धमान मेडिकल पहुंचे. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल एएसआइ रूपेश को मृत घोषित कर दिया. वहीं वर्धमान मेडिकल कॉलेज में मृतक जवान के शव का पोस्टमार्टम करवाकर रविवार की सुबह एंबुलेंस से अररिया जिला के कुसियारगांव पंचायत उसके पैतृक गांव लाया गया. उन्होंने बताया कि पश्चिमी बंगाल के शक्तिगढ़ पिलर संख्या 96/23 के समीप राउंड चेकिंग के दौरान अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी है. शव के पहुंचते ही गांव में मातम छा गया व परिजनों में कोहराम मच गया. लोगों को जानकारी मिलने के साथ ही अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उनके घर पर पहुंच गये. वहीं मृतक अधिकारी के शव को शक्तिगढ़ रेल थाना पुलिस के जवानों ने तिरंगा ओढ़ाकर राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस बीच मृतक के साथी जवानों सहित स्थानीय लोगों की आंखें नम थी. अंतिम संस्कार से पूर्व एक दर्जन साथी जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. मृतक आरपीएफ के एएसआई रूपेश कुमार विश्वास बीते 28 अप्रैल को अपने एक रिश्तेदार की शादी में घर आये थे व 04 दिन के बाद पुनः ड्यूटी पर वर्धमान जिला के शक्तिगढ़ वापस लौट गये. मौके पर स्थानीय मुखिया मानिकचंद सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि लालू यादव, भाजपा नेता नवीन यादव, विकास भगत सहित स्थानीय लोगों ने उनके परिजनों का ढांढस बंधाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










