परीक्षा देने आये अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गयी थी सुरक्षा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर तैनात थी पुलिस

विज्ञापन

डीएम व एसपी ने लिया जायजा

अररिया आरएस. चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्य निषेध, उत्पाद व निबंधन विभाग, कारा व सुधार सेवाएं निरिक्षणालय, गृह विभाग (कारा) व परिवहन विभाग में विभिन्न पदों के लिए पटना में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों का पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन घटना के बाद अररिया कोर्ट व अररिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में पुलिस जवान व पुलिस अधिकारी को तैनात किया गया था ताकि कोई भी अभ्यर्थियों व असामाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव ना कर सके. डीएम विनोद दूहन व एसपी जितेंद्र कुमार स्वयं रेलवे-स्टेशन पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया. डीएम व एसपी ने सभी छात्रों से अपील करते हुए कहा की ट्रेन रूकने के बाद ही ट्रेन पर चढ़ें. रेलवे-स्टेशन के चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया था. यातायात नियंत्रण को रेलवे स्टेशन के बहार पुलिस जवानों को लगाया. जिससे जानकी स्थिति मार्ग पर बन सकें व छात्र समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें. साथ ही सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, एसडीएम बलबीर दास ने विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिये अररिया कोर्ट व अररिया रेलवे-स्टेशन पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दी गई थी. साथ ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों को भी पूरी तरह से संवेदनशील व सतर्क रहने की अपील की गई थी. इस दौरान अररिया मुख्यालय डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार,नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, डीआईयू प्रभारी प्रमोद कुमार, पुलिस निरीक्षक सुनिल सुमन, आरएस थानाध्यक्ष अंकुर, जोगबनी जीआरपी व आरपीएफ के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में जिला बल के जवान मौजूद थे. कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी.

उमस भरी गर्मी अभ्यर्थी थे परेशान

अररिया परीक्षा देने आए अभ्यर्थी उमस भरी गर्मी में परेशान दिखे अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर परीक्षा साथियों का काफी भीड़ दिख गया. वहीं स्टेशन पर उत्पन्न के चल रहे थे तो वहीं कुछ पंखे खराब बंद थे. अभ्यर्थियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर पीने के लिए पेयजल की भी सुविधा उपलब्ध नहीं है. हम सभी को खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है. स्टेशन पर पंखा की सुविधा नहीं है एक दो जगह पंखा चल रहा तो कही पर पंखा खराब या बंद पड़ा था. वहीं उमस भरी गर्मी में अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर तीनों वेटिंग हाॅल व प्लेटफॉर्म अभ्यर्थियों से भरे पड़े थे. अभ्यर्थी ट्रेन के इंतजार में बैठे थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन