ePaper

एजेंट बताकर फ्रॉड ने बाइक को कब्जे में लिया, नौ हजार लेकर छोड़ा

Updated at : 30 Jun 2024 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
एजेंट बताकर फ्रॉड ने बाइक को कब्जे में लिया, नौ हजार लेकर छोड़ा

नौ हजार रुपये लेकर छोड़ा

विज्ञापन

परवाहा. रानीगंज बाजार व इनके इर्द -गिर्द बाइक चालकों को लॉन का किस्त गिरे होने का हवाला देकर बाइक को कब्जे में लेकर रुपये की ठगी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी तरह का एक नया मामला रविवार को सामने आया. इस बाबत पीड़ित बाइक मालिक ने रानीगंज थाना में रविवार को आवेदन देकर मामले की शिकायत की है. आवेदन में नरपतगंज थाना क्षेत्र के मधुरा उत्तर नगर पंचायत वार्ड संख्या 15 निवासी नीरज कुमार राय ने बताया है कि शुक्रवार की संध्या रानीगंज आये हुए थे. जहां से घर जा रहे थे. इसी क्रम में रानीगंज बाजार में ही जामुन घाट निवासी राजू कुमार नामक युवक एक अन्य युवक के साथ बजाज फिनांसर बोलकर मेरी बाइक संख्या बीआर 38 एडी 3820 को जबरन रोककर 15 हजार रुपये की मांग की. रुपये नहीं देने पर उन्होंने मेरे साथ मारपीट की. बाइक की चाबी छीन ली. इससे डर कर उन्होंने नौ हजार रुपये उन्हें फोन पे पर दिया. तब गाड़ी छोड़ा गया. जब देय राशि की रशीद की मांग की गयी तो आरोपित गाली-गलौज करते हुए वहां से फरार हो गये. मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन