पोलिया का टीका लगाना बेहद जरूरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक

विज्ञापन

फारबिसगंज. पल्स पोलियो अभियान को लेकर बुधवार को पीएचसी फारबिसगंज के सभागार में एएनएम की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ राजीव बसाक ने की. बैठक में आगामी 14 से 18 दिसंबर चलने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान पर चर्चा की गयी. इस मौके पर पीएससी प्रभारी ने नियमित टीकाकरण पर भी चर्चा की. कहा गया कि गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ शिशु की देखभाल व उन्हें समय से टीकाकरण देना जरूरी है. इसके साथ शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को विभिन्न प्रकार के टीकाकरण को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया की रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित भारत-नेपाल सीमा जोगबनी बार्डर पर भी पल्स पोलियो अभियान को लेकर कैंप लगाया जायेगा. प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में यह अभियान चलाया जायेगा. इस मौके पर बीएचएम सइदजुम्मा, बीएमसी यूनिसेफ के रौशन कुमार, डब्लूएचओ के सिकंदर कुमार, एएनएम में विभा कुमारी, वर्षा रानी, शोभा रानी, प्रति कुमारी, शोभा कुमारी, सुंधा कुमारी, नेहा कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन