बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

दो बाइकों में हुई टक्कर

विज्ञापन

फोटो-12-रोते-बिलखते परिजन

प्रतिनिधि, पलासी

प्रखंड क्षेत्र के चौरी बरदबट्टा मार्ग पर गुरुवार को बरदबट्टा चौक के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में जहां एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक मिथुन कुमार गांव कोढ़ैली का पलासी पीएचसी में इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डॉ बी उपाध्याय ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. मृतक गूगल शर्मा टेढ़ागाछ प्रखंड के बहनगामा गांव का बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पलासी पुलिस ने शव को पलासी पीएचसी लाया. जहां डॉ बी उपाध्याय ने गूगल शर्मा को मृत घोषित कर दिया. गूगल शर्मा की मौत की खबर सुनते ही गांव मातमी सन्नाटा पसर गया. मृतक व गंभीर रूप से घायल युवक के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार गूगल शर्मा गुरुवार को कबीर चौक से पलासी की ओर आ रहा था. इसी क्रम में बरदबट्टा चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी. वहीं पलासी थाना पुअनि विजेंद्र कुमार शर्मा ने अपने दल बल के साथ पीएचसी पलासी पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया है.

10 लीटर नेपाली शराब बरामद

पलासी. पलासी पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर ब्रह्कुम्बा से एक बाइक से10 लीटर देसी शराब जब्त की गयी. इस क्रम में तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. इस बाबात पुअनि विजेंद्र कुमार शर्मा ने तीन कारोबारियों के विरुद्ध पलासी थाना में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें ढक्कन मुर्मू, मनोज सरवरिया व पंडित कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन