20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ बाइक सवार नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से बसमतिया पुलिस व एसएसबी जवानों के संयुक्त कार्रवाई में 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ बाइक सवार नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया.

विज्ञापन

नरपतगंज.प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से बसमतिया पुलिस व एसएसबी जवानों के संयुक्त कार्रवाई में 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ बाइक सवार नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया. आवश्यक पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया. गिरफ्तार तस्कर नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत धारण वार्ड संख्या 11 निवासी 42 वर्षीय प्रकाश तमांग पिता लोक बहादुर तमांग है. जानकारी अनुसार बाइक सवार तस्कर 20 ग्राम ब्राउन शुगर लेकर बॉर्डर के रास्ते तस्करी कर रहा था. इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार का नेतृत्व पुलिस टीम व एसएसबी जवानों ने बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया. मामले को लेकर बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार तस्कर को प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन