नरपतगंज में ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत, दरभंगा में मजदूर की भी गयी जान
ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक का हुई मौत वही दूसरा नरपतगंज के एक मजदूर का दरभंगा में हुई मौत | Prabhat Khabar Network
नरपतगंज प्रखंड में ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत से हड़कंप मच गया है. 18 वर्षीय युवक चारा लाते समय जबकि 21 वर्षीय मजदूर घर लौटते समय काल के गाल में समा गए.
Narpatganj Train Accident: नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी. पहली घटना चक्रदाहा के समीप हुई, जहां मवेशियों के लिए चारा लाने गये 18 वर्षीय युवक की दरभंगा-जोगबनी इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं दूसरी घटना दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुई, जहां घर लौट रहे नरपतगंज के 21 वर्षीय मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से जान चली गयी.
चक्रदाहा में मवेशियों के लिए चारा लाने गये युवक की मौत
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के चक्रदाहा के समीप शुक्रवार दोपहर रेलवे पटरी के आसपास मवेशियों के लिए चारा लाने के दौरान पलासी पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद अरबाज ट्रेन की चपेट में आ गये. हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक के पिता का नाम शकील बताया गया है.
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को घर ले गये.
हादसे के बाद मृतक के घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है.
Narpatganj Train Accident: दरभंगा में ट्रेन की चपेट में आया नरपतगंज का मजदूर
दूसरी घटना दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुई. नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र की खैरा पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी 21 वर्षीय रोशन मंडल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. मृतक के पिता का नाम भरत मंडल बताया गया है.
बताया गया कि रोशन मंडल कई वर्षों से लुधियाना में रहकर मजदूरी करते थे. शुक्रवार को वह अपने घर लौट रहे थे. शहीद एक्सप्रेस से दरभंगा पहुंचने के बाद उन्हें दानापुर-जोगबनी इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़नी थी.
इसी दौरान प्लेटफॉर्म पार करने के क्रम में वह ट्रेन की चपेट में आ गये. हादसे में उनकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन दरभंगा पहुंचे. पुलिस की कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को घर लाया गया.
दोनों घटनाओं के बाद नरपतगंज के संबंधित गांवों में शोक का माहौल है. एक ओर परिवार ने युवा अरबाज को खो दिया, वहीं दूसरी ओर वर्षों से दूसरे शहर में मजदूरी कर रहे रोशन मंडल की घर लौटने की उम्मीद भी हादसे में खत्म हो गयी.
Also Read: JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अनंत सिंह, एक मंच पर दिखे नीतीश-निशांत, चल रही है बैठक
Also Read: पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया जा रहा परिसर, सर्च ऑपरेशन शुरू
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए