सर्वे अमीन से बदमाशों ने की बैग व नकद की लूट
खुटहा नहर के पास दिया घटना को अंजाम
भरगामा. थाना क्षेत्र के खुटहा नहर के पास शुक्रवार की दोपहर सर्वे अमीन से रुपये छिनतई का मामला प्रकाश में आया है. बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के बिषहरिया में कार्यरत सर्वे अमीन मधेपुरा निवासी संजीव कुमार गुप्ता अपने कार्य का निष्पादन कर बिषहरिया से खजुरी बाजार आ रहे थे. इसी क्रम में खुटहा के पास पीछे से तीव्र गति से आ रहे एक बाइक पर दो अपराधी गाली-गलौच करते हुए धक्का मुक्की करने लगे और जरूरी दस्तावेज से भरा बैग व 5000 रुपये छीनकर चरैया के ओर फरार हो गये. घटना को लेकर पीड़ित सर्वे अमीन ने भरगामा थाने में आवेदन देने आये थे. वहीं थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया लूटपाट की घटना जिस जगह पर हुई है. वह क्षेत्र मधेपुरा जिले का श्रीनगर थाना अंतर्गत आता है. इसलिए यह प्राथमिकी उसी थाने में दर्ज होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए