रामपुर कोदरकट्टी पैक्स में पुनर्मतगणना के बाद भी छह वोट से जीते मासूम रजा

Updated:
विज्ञापन
रामपुर कोदरकट्टी पैक्स में पुनर्मतगणना के बाद भी छह वोट से जीते मासूम रजा

समर्थकों ने किया खुशी का इजहार

विज्ञापन

अररिया. प्रखंड मुख्यालय में गत शनिवार को 08 पैक्स चुनाव के मतगणना में एक पैक्स का पुनर्मतगणना कार्य देर संध्या तक होने के बाद संपन्न हुआ. इस दौरान विजेता प्रत्याशी ही दुबारा 02 वोट से आगे रहे. रामपुर कोदरकट्टी पैक्स चुनाव में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा मतगणना के दौरान दूसरे स्थान पर 06 वोट से पीछे रहे. इसको लेकर उन्होंने पुनः मतगणना फार्म भरकर बीडीओ अनुराधा के समक्ष पेश किया. जिसमें बीडीओ अनुराधा के आदेश पर शनिवार की देर संध्या सवा 07 बजे से पुनर्मतगणना कार्य शुरू कराया गया. जो देर संध्या 09 बजे करीब समापन हुई. रामपुर कोदरकट्टी पैक्स से 06 वोट से पुनः मासूम रजा विजेता रहे. उनको 593 मत प्राप्त हुआ. वहीं उपविजेता सुशील कुमार मिश्रा को 587 मत प्राप्त हुआ. पुनर्मतगणना रिजल्ट के बाद बीडीओ अनुराधा कुमारी ने निर्वाचित पैक्स चेयरमैन मासूम रजा को विजयी प्रमाण-पत्र दिया. इस दौरान प्रखंड कार्यालय के दर्जन भर कर्मी सहित पुलिस सदल-बल की तैनाती रही.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन