प्रतिदिन बच्चों को नियमित रूप से करायें योग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jun 2024 7:12 PM
विज्ञापन
प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट ने जेल व ऑब्जर्वेशन होम का किया निरीक्षण
विज्ञापन
प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट ने जेल व ऑब्जर्वेशन होम का किया निरीक्षण
अररिया. रविवार को मासिक निरीक्षण के क्रम में जेजेबी की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सह एसीजेएम प्रीति राय ने जेल व ऑब्जर्वेशन होम का निरीक्षण कर अधीक्षकों को कई दिशा निर्देश दिये. यह निरीक्षण जिला सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह के निर्देश पर किया गया. जेजेबी की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सह एसीजेएम प्रीति राय के साथ जेजेबी की महिला सदस्या प्रीति कुमारी, डीएलएसए पैनल अधिवक्ता विनीत प्रकाश, जेजेबी बैंच क्लर्क भरत कुमार व जेजेबी कर्मी अजित कुमार भी थे. रविवार को जेजेबी प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सह एसीजेएम प्रीति राय जेल निरीक्षण के क्रम में कई मामलों में जेल सुपरिटेंडेंट जवाहर लाल प्रभाकर से जवाब तलब कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये. इस दौरान औचक निरीक्षण के क्रम में जेल में बंद विचाराधीन 51 किशोरों सहित 44 महिला बंदियों से रूबरू हुईं. वहीं महिलाओं के साथ रह रहे अबोध 07 बच्चे व 02 बच्चियों से मुलाकात कर उनकी सुधि ली. साथ ही जेल में बंद किशोरों व महिलाओं से मिलकर उनके खान-पान, रहने आदि व्यवस्था की भी जानकारी ली. प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट प्रीति राय ने ऑब्जर्वेशन होम का निरीक्षण करते हुए प्रभारी अधीक्षक को निर्देशित किया कि प्रतिदिन सुबह नियमित रूप से बच्चों को योग कराया जाये, साथ ही बढ़ती गर्मी के प्रकोप को देखते हुए यह भी निर्देशित किया गया कि सभी बच्चों को नियमित रूप से इलेक्ट्रॉल पाउडर, यथासंभव नारियल पानी, आम पन्ना (कच्चा आम पेय), नींबू, पुदीना पानी, तरबूज का जूस, जलजीरा, लस्सी व छाछ आदि पेयजल अवश्य उपलब्ध करायें. ताकि सभी बच्चे स्वस्थ रह सके. इस मौके पर जेल सुपरिटेंडेंट जवाहर लाल प्रभाकर, जेलर मृत्युंजय कुमार, सहायक जेलर क्रमशः प्रेरणा पटेल, शत्रुघ्न मंडल, जेजेबी कर्मी अजीत कुमार, जेल लीगल एड क्लीनिक के पीएलवी क्रमशः दिलीप यादव, अक्षय साह, गिरिजानंद झा, चुन्नू झा, नदीम उस्मानी, जयप्रकाश यादव सहित अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










