गैस वितरण में गड़बड़ी के आरोप पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन एजेंसी में जड़ा ताला

Updated:
विज्ञापन

फोटो- गैस एजेंसी जोकीहाट के सामने प्रदर्शन करते उपभोक्ता | Prabhat Khabar Network

जोकीहाट की इंडेन गैस एजेंसी में वितरण में गड़बड़ी और मारपीट के बाद उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन, कार्यालय में जड़ा ताला। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन

अररिया, जोकीहाट. प्रखंड क्षेत्र के सिसौना स्थित इंडेन किश्वर गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर वितरण में गड़बड़ी के आरोप को लेकर बुधवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया. आक्रोशित उपभोक्ताओं ने एजेंसी के कार्यालय और गैस गोदाम में ताला जड़ दिया. समाचार लिखे जाने तक एजेंसी में ताला लगा हुआ था.

आपके शहर में

विज्ञापन

गैस उपलब्ध नहीं होने की जानकारी पर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार चकई, हरदार, नगर पंचायत जोकीहाट समेत दूर-दराज के क्षेत्रों से दर्जनों उपभोक्ता निर्धारित समय पर गैस सिलेंडर रिफिल कराने के लिए एजेंसी पहुंचे थे. वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि गैस उपलब्ध नहीं है और गैस से लदा ट्रक अभी तक नहीं पहुंचा है. इसके बाद उपभोक्ताओं और एजेंसी संचालक पक्ष के बीच विवाद बढ़ गया. उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस वितरण में लगातार परेशानी हो रही है और उन्हें बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है.

दस दिनों से एजेंसी का चक्कर लगाने का आरोप

चकई पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी सलमान ने बताया कि वह पिछले करीब दस दिनों से गैस लेने के लिए एजेंसी का चक्कर लगा रहा है, लेकिन हर दिन कोई न कोई कारण बताकर वापस कर दिया जाता है. उन्होंने बताया कि बुधवार को भी गैस लेने पहुंचने पर कर्मियों ने गैस उपलब्ध नहीं होने की बात कही. इसके बाद वहां मौजूद अन्य उपभोक्ता भी आक्रोशित हो गए.

मजदूरों ने कहा, काम छोड़कर बार-बार आना पड़ता है

उपभोक्ताओं का कहना था कि वे मजदूर तबके से जुड़े लोग हैं और गैस सिलेंडर लेने के लिए उन्हें बार-बार अपना काम छोड़कर एजेंसी पहुंचना पड़ता है. इसके बावजूद गैस उपलब्ध नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी बात को लेकर एजेंसी परिसर में विवाद बढ़ गया और उपभोक्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया.

एजेंसी से जुड़े लोगों पर मारपीट का आरोप

उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी से जुड़े लोगों पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. बताया गया कि विवाद के दौरान कुछ लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना से नाराज उपभोक्ताओं ने एजेंसी के कार्यालय और गैस गोदाम में ताला लगा दिया.

पुलिस पहुंची, बीडीओ ने एमओ को सौंपी जांच

सूचना मिलने पर जोकीहाट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. इधर, बीडीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए एमओ प्रभात कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है. एमओ प्रभात कुमार ने बताया कि आक्रोशित उपभोक्ताओं ने पहुंचकर मामले की जानकारी दी है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन