कवि जानकी वल्लभ शास्त्री की मनी जयंती

Updated:
विज्ञापन

लोगों ने उनके व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश

विज्ञापन

फारबिसगंज. इंद्रधनुष साहित्य परिषद के द्वारा बाल साहित्यकार हेमंत यादव की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी के परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर संस्कृत के विद्वान व हिंदी साहित्य के महान कवि जानकी वल्लभ शास्त्री की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. सर्वप्रथम उपस्थित साहित्य प्रेमियों ने जानकी वल्लभ शास्त्री की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पण किया. इसके बाद परिषद के संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार झा, उप सचिव अरविंद ठाकुर,पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद मंडल, पूर्व प्राचार्य हरिशंकर झा, युवा कवि दिवाकर कुमार दिवाकर, युवा शायर मो इंजमाम व सभाध्यक्ष हेमंत यादव ने शास्त्री जी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. इस मौके पर शिव नारायण चौधरी, सुनील दास, पलकधारी मंडल, मनीष राज सहित अन्य साहित्य प्रेमी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन