318 की जगह हमें भी मिले रोज 428 रुपये
वेतन बढ़ोतरी को लेकर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन
परवाहा. रानीगंज नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर रानीगंज बाजार स्थित काली मंदिर चौक पर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान सफाई कर्मियों ने थोड़ी देर के लिए सड़क को भी जाम कर दिया. नगर पंचायत के सफाई कर्मी हाथों में झाड़ू लेकर विरोध जताया. प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मियों ने कहा कि हमलोगों को रोजाना के हिसाब से हर रोज केवल 318 रुपये मिलता है. जबकि अन्य जिलों के नगर पंचायत में 428 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मेहनताना मिलता है. हमलोगों को भी 428 रुपये के हिसाब से मिलना चाहिए, नहीं तो हमलोग हड़ताल पर रहेंगे. प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों ने नपं के अधिकारियों पर मेहनताना में धांधली बरतने का आरोप लगाया. साथ ही सफाई कर्मियों ने कहा कि हमलोगों को झाड़ू, ग्लब्स, वर्दी आदि भी नहीं दिया जाता है. हमलोग अपने पैसे से झाड़ू खरीद करते हैं. मामले को लेकर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनोज पासवान ने बताया कि जबतक नया टेंडर नहीं होगा तब-तक मेहनताना नहीं बढ़ाया जा सकता है. अभी जो सरकार के तरफ से मिलता है उतना ही दिया जाता है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए