पूर्व प्राचार्य इंदिरा मिश्रा डॉ मृदुला सिन्हा स्मृति सम्मान से सम्मानित

Updated at : 24 Mar 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व प्राचार्य इंदिरा मिश्रा डॉ मृदुला सिन्हा स्मृति सम्मान से सम्मानित

लोगों ने दी बधाई

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फारबिसगंज स्थानीय संस्था पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब के द्वारा प्लस टू द्विजदेनी स्मारक उच्च विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका इंदिरा मिश्रा को शिक्षा व संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए पद्मश्री डॉ मृदुला सिन्हा स्मृति सम्मान से धार्मिक व साहित्यिक पुस्तकें आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें क्लब के अध्यक्ष साहित्यकार हेमंत यादव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद मंडल, प्रधानाध्यापक हर्ष नारायण दास व क्लब के संस्थापक बिनोद कुमार तिवारी के हाथों प्रदान किया गया. यह सम्मान उन्हें उनके सुल्तानपोखर स्थित मिश्रा निवास पर जा कर प्रदान किया गया. इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद मंडल ने कहा कि पद्मश्री डॉ मृदुला सिन्हा का संपूर्ण साहित्य बिहार की लोक संस्कृति से रचा गया है. श्री मती सिन्हा आजीवन हिंदी भाषा के विकास के लिए प्रयासरत रहीं. कला व साहित्य साधना में रत रहने वाली श्री मती सिन्हा का संपूर्ण जीवन महिलाओं के लिए अनुकरणीय है. वहीं बिनोद कुमार तिवारी ने इंदिरा मिश्रा के बारे में बताया कि उन्होंने प्लस टू भगवती देवी बालिका उच्च विद्यालय में हिंदी की शिक्षिका व प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, नरपतगंज में भी प्रधानाध्यापिका के रुप में ज़िम्मेदारी पूर्वक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया. साहित्य व संगीत में भी इनको बहुत गहरी रुचि है. यह एक धर्मपरायण महिला हैं. इस अवसर पर इन्दिरा मिश्रा के पति प्रसिद्ध समाजसेवी व संगीतज्ञ शंभूनाथ मिश्रा के साथ कुछ गणमान्य लोग भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन