ePaper

एसपी के संवाद में जनसमस्याओं के शीघ्र निष्पादन की उम्मीद

Updated at : 27 Jan 2026 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी के संवाद में जनसमस्याओं के शीघ्र निष्पादन की उम्मीद

नव पदस्थापित एसपी जितेंद्र कुमार मंगलवार को जोकीहाट थाना पहुंचे. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संवाद कार्यक्रम में उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना.

विज्ञापन

नशीली दवा कारोबारियों पर त्वरित कार्रवाई का पुलिस अधिकारियों को निर्देश जोकीहाट. नव पदस्थापित एसपी जितेंद्र कुमार मंगलवार को जोकीहाट थाना पहुंचे. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संवाद कार्यक्रम में उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना. इस दौरान विभिन्न पंचायतों से पहुंचे पीडितों ने आवेदन देकर अपनी-अपनी समस्याएं एसपी के सामने रखीं. इस दौरान सबसे अधिक समस्याएं भूमि विवाद से संबंधित सामने आयी. जनसुनवाई में करीब 80 फीसदी मामले भूमि विवाद से जुड़ा था. इसके अतिरिक्त पारिवारिक कलह, मारपीट, साइबर अपराध, लंबित कांडों में कार्रवाई नहीं होने, वारंटी की गिरफ्तारी नहीं होने, धमकी व पुलिस से संबंधित अन्य शिकायतें भी सामने आयी. एसपी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये. सिमरिया पंचायत के बोरिया की बुजुर्ग महिला शहनाज ने एसपी को बताया कि उन्हें उनकी संपत्ति से बेदखल कर दिया गया है. एसपी ने मामले की जांच कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा व सभी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. कहा कि जन शिकायत सुनवाई का मुख्य उद्देश्य पुलिस व जनता के बीच विश्वास को मजबूत बनाना, समस्याओं का समाधान धरातल पर सुनिश्चित करना है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस का मुख्य दायित्व आम जनता को सुरक्षा, सहायता व समय पर न्याय दिलाना है. जनसुनवाई के माध्यम से पीड़ितों की बातें सीधे सुनी जाती है, इससे निष्पादन में तेजी आती है. एसपी ने सभी थानाध्यक्ष व पुलिस अधिकारियों को जनशिकायतों में लापरवाही नहीं बरतने व लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निबटाने का निर्देश दिये. बैठक में नशा व साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर भी विस्तार से चर्चा हुई. एसपी ने कहा कि नशीली दवा नई पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है. नशा तस्करों पर नकेल कसने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने मुखिया, सरपंच व सामाजिक कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने व पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की अपील की. कहा कि पोस्को, गंभीर मारपीट जैसी घटनाओं को पंचायत स्तर पर नहीं सुलझाया जाये, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दी जाये. प्रो अब्दुल हकीम ने गांवों में नशा व साइबर फ्रॉड की समस्याएं रखी. साइबर अपराध को लेकर उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी अनजान कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप संदेश पर भरोसा न करें. मौके पर एसडीपीओ सुशील कुमार, सब इंस्पेक्टर इम्तियाज खान, अनिल कुमार यादव, गोविंद राम, पंकज कुमार, विमलेश पांडेय, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो शकूर, प्रमुख प्रतिनिधि शहजाद आलम, हासिम अनवर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन