फारबिसगंज में बलभद्र पूजा का आयोजन, कलवार भवन निर्माण को मिला आर्थिक सहयोग
बलभद्र पूजन में पूजा अर्चना करते श्रद्धालुगण बलभद्र पूजन के दौरान नप के पूर्व मुख्य पार्षद अनूप कुमार जायसवाल के चंदा जायसवाल को सम्मानित करते मुख्य व विशिष्ठ अतिथि | Prabhat Khabar Network
फारबिसगंज के रेफरल अस्पताल रोड पर बलभद्र पूजा समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. मंत्री दिलीप जायसवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने पूजा-अर्चना कर समाज के लोगों से परिचर्चा की.
Balbhadra Puja Forbesganj: फारबिसगंज शहर के रेफरल अस्पताल रोड स्थित निर्माणाधीन कलवार भवन परिसर में बलभद्र पूजा समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया. कलवार सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में हुए आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए. पूजा के दौरान मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा.
पंडित प्रमोद मिश्रा ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करायी. मुख्य यजमान के रूप में कैलाश चौधरी और उनकी पत्नी ललिता देवी ने पूजा-अर्चना की. पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने कच्ची प्रसाद ग्रहण किया.
पूजा में मंत्री दिलीप जायसवाल और तारकिशोर प्रसाद हुए शामिल
बलभद्र पूजा समारोह में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे. दोनों अतिथियों ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की और समाज के लोगों के साथ स्वजातीय परिचर्चा में भी भाग लिया.
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कलवार सेवा ट्रस्ट की ओर से किये जा रहे कार्यों और निर्माणाधीन कलवार भवन की पहल की सराहना की.
कलवार भवन में कमरे के निर्माण के लिए पांच-पांच लाख देने की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान कलवार समाज के छह लोगों ने निर्माणाधीन भवन के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा की. चंदा जायसवाल, झुंझुन जायसवाल, मनोज भगत, लाल बाबू भगत, बबलू भगत और रामनाथ भगत ने भवन में कमरे के निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की.
आयोजकों के अनुसार, कलवार भवन का निर्माण समाज के लोगों को एक साझा मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. समारोह में भवन निर्माण और ट्रस्ट के कार्यों को लेकर समाज के लोगों के बीच चर्चा भी हुई.
Balbhadra Puja Forbesganj: सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बढ़ाया उत्साह
बलभद्र पूजा के अवसर पर धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया. पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर परिसर में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा.
कार्यक्रम में मुख्य पार्षद वीणा देवी, चांदनी सिंह, कलवार सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सीताराम जायसवाल, प्रबंध न्यासी ओमप्रकाश जायसवाल, पप्पू जायसवाल, नंद गोपाल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे. आयोजन के दौरान पूजा, परिचर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकजुटता का संदेश भी देखने को मिला.




Also Read: JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अनंत सिंह, एक मंच पर दिखे नीतीश-निशांत, चल रही है बैठक
Also Read: पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया जा रहा परिसर, सर्च ऑपरेशन शुरू
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए