आपसी विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज
पलासी. प्रखंड क्षेत्र के फुलसारा गांव की बीवी असलेतुन पति अमाल उद्दीन ने आपसी विवाद में मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें परवेज, नुरूल, साइला,आसमीन खातून, सुवा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. ————– मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज पलासी. प्रखंड क्षेत्र के बलुआ-कलियागंज गांव की रितु कुमारी ने मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें देवेंद्र प्रसाद सिंह, संजय कुमार सिंह, रोजक कुमार सिंह, किशन कुमार सिंह, राजा कुमार सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. ——————— 25 बोतल कफ सिरप बरामद पलासी. पलासी पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान डेहटी गांव वार्ड संख्या 06 में छापामारी कर 25 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद कर लिया गया. वहीं कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. फरार कारोबारी मो बारीक उर्फ सालीक गांव डेहटी हाइस्कूल चौक वार्ड संख्या 06 के विरुद्ध पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही फरार कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. —————————- मारपीट में तीन महिलाएं घायल पलासी. प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में कुजरी गांव के रुखसाना, रवीना, तरबी गांव के किरण देवी शामिल हैं. सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया गया. जहां मौजूद पीएचसी प्रभारी डॉ जहांगीर आलम ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है. ———— सड़क हादसे में दो महिलाएं घायल पलासी. प्रखंड क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गुरुवार को दो महिलाएं घायल हो गयीं. दोनों घायल महिलाओं का इलाज पीएचसी पलासी में कराया गया. घायलों में कनखूदिया गांव के उर्मिला देवी, प्रेमलता देवी शामिल हैं. मौके पर मौजूद पीएचसी प्रभारी डॉ जहांगीर आलम ने बताया कि दोनों घायल खतरे से बाहर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




