प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रखंड की किरकिचिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय पूरब कोढ़ेली राय टोला के एचएम ओम प्रकाश नारायण की सेवानिवृत्ति होने पर विद्यालय परिवार के द्वारा विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फारबिसगंज. प्रखंड की किरकिचिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय पूरब कोढ़ेली राय टोला के एचएम ओम प्रकाश नारायण की सेवानिवृत्ति होने पर विद्यालय परिवार के द्वारा विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान मौजूद शिक्षक शिक्षिकाओं गणमान्य लोगों व छात्र-छात्राओं ने सेवानिवृत हुए एचएम को माला पहना कर बुके व उपहार भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित गणमान्य लोगों ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक ओम प्रकाश नारायण के सेवा काल के कुशल व्यवहार व शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने में उनके योगदान को कदापि भुलाया नहीं जा सकता है. मौके पर प्रभारी एचएम रफत जहां,रमेश प्रसाद साह,सुधीर कुमार,मुखिया प्रतिनिधि,कफील अंसारी,सद्दाम अंसारी, नीरज यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन