आइएमए के डॉक्टरों ने काला बिल्ला लगा कर किया काम

Updated:
विज्ञापन

विगत कुछ दिन पूर्व बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में घटित घटना के बाद से उक्त कांड के विरोध में आंदोलन कर रहे व भूख हड़ताल पर बैठे बंगाल के जूनियर डॉक्टर्स के मांगों के समर्थन में आइएमए फारबिसगंज के डॉक्टर्स ने मंगलवार से काला बिल्ला लगा कर स्वास्थ्य सेवा की.

विज्ञापन

फारबिसगंज. विगत कुछ दिन पूर्व बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में घटित घटना के बाद से उक्त कांड के विरोध में आंदोलन कर रहे व भूख हड़ताल पर बैठे बंगाल के जूनियर डॉक्टर्स के मांगों के समर्थन में आइएमए फारबिसगंज के डॉक्टर्स ने मंगलवार से काला बिल्ला लगा कर स्वास्थ्य सेवा की. अनुमंडल अस्पताल परिसर में स्थित चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित बैठक में मौजूद आईएमए फारबिसगंज के अध्यक्ष डॉ एमपी गुप्ता व सचिव डॉ मो अतहर ने संयुक्त रूप से कहा कि आइएमए दिल्ली व पटना के आह्वान पर आईएमए फारबिसगंज के डॉक्टर्स बंगाल के जूनियर डॉक्टर्स के मांगों व जारी आंदोलन के समर्थन में काला बिल्ला लगा कर आज शाम से स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे हैं. मौके पर आइएमए फारबिसगंज के अध्यक्ष व सचिव के अलावा कोषाध्यक्ष डॉ एम के अली,डॉ संजीव कुमार यादव,डॉ नीलेश प्रधान,डॉ जीएन चौपाल,डॉ मनोरंजन शर्मा,डॉ मुन्ना कुमार,डॉ रेशमा रजा,डॉ संतोष भगत,डॉ सरबजीत निरंजन,डॉ संतोष भगत सहित अन्य डॉक्टर्स मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन