मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर डीएम ने हांसा पोखर का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों को दिये कई दिशा निर्देश

विज्ञापन

14- प्रतिनिधि, परवाहा डीएम अनिल कुमार ने गुरुवार को रानीगंज प्रखंड के हांसा पंचायत स्थित सरकारी पोखर का जायजा लिया. आगामी जनवरी माह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हांसा पंचायत स्थित सरकारी पोखर पर आने का संभावित कार्यक्रम बताया जा रहा है. मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा जरूरी तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गयी है. डीएम अनिल कुमार पोखर का जायजा लेने के बाद हांसा स्थित मंडल टोला व राम टोला गये. इन दोनों बस्ती के लोगों से बातचीत किया. साथ ही सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में भी लोगों से जानकारी ली. इसके बाद डीएम हांसा स्थित पंचायत सरकार भवन पहुंचकर पंचायत सरकार भवन का भी निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर डीएम ने मौजूद अधिकारियों के जरूरी दिशा- निर्देश दिये. इस मौके पर एसडीओ अनिकेत कुमार, बीडीओ रीतम कुमार, सीओ प्रियव्रत कुमार, मनरेगा पीओ विनय कुमार सहित अन्य कई विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन