डीसीए ग्रीन ने इंडस स्पोर्टिंग क्लब को हराया

Updated:
विज्ञापन

मैदान में उमड़ी दर्शकों की भीड़

विज्ञापन

फोटो:-22- क्रिकेट खेलते दोनों टीम. प्रतिनिधि, अररिया अररिया कॉलेज स्टेडियम में 34 वां भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग (कॉनसम ट्रॉफी) का 07वां मैच डीसीए ग्रीन व इंडस स्पोर्टिंग क्लब ए के बीच खेला गया. डीसीए ग्रीन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 09 विकेट खोकर 179 रन ही बना पायी. डीसीए ग्रीन की तरफ से खेलते हुए गुलशन ने महत्वपूर्ण 51 रन, अक्षय ने 46 व अंकित ने 20 रन का योगदान अपने टीम को दिया. इंडस स्पोर्टिंग क्लब ए के तरफ से गेंदबाजी करते हुए रविशंकर ने 03 विकेट, अरविंद ने 02 विकेट व विजय ने 01 विकेट चटकाये. वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी इंडस स्पोर्टिंग क्लब ए की टीम 28.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना पायी. इंडस स्पोर्टिंग क्लब ए की तरफ से खेलते हुए तन्मय ने 38 रन, अरविंद ने 32 रन व एहतेशाम ने 14 रन का योगदान दिया. डीसीए ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकित कुमार ने 03 विकेट, अंकित सिंह ने 02 विकेट व संगम ने 01 विकेट चटकाये. इस मैच में डीसीए ग्रीन ने 41 रन से जीत दर्ज की. रविवार के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डीसीए ग्रीन के गुलशन को दिया गया. मैच में अंपायर की भूमिका में अश्वनी कुमार व मनीष कुमार मन्नू थे. मौके पर बिहार क्रिकेट संघ के जिला प्रतिनिधि ओमप्रकाश जयसवाल, जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष अमित सेनगुप्ता व वरिष्ठ सदस्य सत्येंद्र नाथ शरण, शादाब शमीम, विवेक प्रकाश, सरवन व ग्राउंड्स मैन राजेश सहित अन्य मौजूद थे. बताया गया कि सोमवार का मैच इंडस स्पोर्टिंग क्लब बी व एफसीएए, फारबिसगंज के बीच खेला जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन