भाकपा ने किया धरना प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

सरकार के खिालफ की नारेबाजी

विज्ञापन

नरपतगंज. स्थानीय जन समस्याओं को लेकर भाकपा ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बीडीओ अजीत कुमार को मांग पत्र सौंपा. धरना प्रदर्शन में भाजपा के कामरेड नंदन कुमार यादव, जिला सचिव गिरानंद पासवान, जिला सचिव सहायक गेनालाल महतो, कांग्रेस नेता रहमत अली, मनमोहन यादव, उमाचंद ऋषि देव, चांदनी देवी, पार्वती देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.—-

पेंशनर समाज ने होली मिलन समारोह मनाया

फारबिसगंज. पेंशनर समाज अनुमंडल शाखा फारबिसगंज के द्वारा शहर के रेफरल अस्पताल रोड के समीप अवस्थित पेंशनर भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति उमेश प्रसाद वर्मा ने की, जबकि संचालन उपसभापति सह मीडिया प्रभारी विद्यानंद पासवान ने किया. कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर, गले मिल कर होली का बधाई व शुभकामनाएं दी. विगत कई महीनों से बीमार चल रहे शिवनारायण दास उर्फ भानू जी के स्वस्थ्य हो कर आने पर पेंशनर समाज के सदस्यों ने उन्हें अबीर गुलाल लगा कर लंबी उम्र की शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर सभापति उमेश प्रसाद वर्मा, उपसभापति सह मीडिया प्रभारी विद्यानंद पासवान, सच्चिदानंद मेहता, सचिव मधुसूदन मंडल, कोषाध्यक्ष शांति कुमारी, हरिशंकर झा, सूर्यकांत ठाकुर, जीवूत नारायण कुंवर, ललित कुमार यादव, रामप्रकाश यादव, निर्मला कुमारी जयसवाल, प्रमिला देवी, खड़ानंद साह, हर्षनारायण दास, बटेशनाथ झा, ब्रजकिशोर राम, हेमंत यादव, सत्यदेव प्रसाद यादव, शिवनारायण दास, साहेब राम किस्कू, रामनारायण मेहता सहित दर्जनों सदस्यगण मौजूद थे.40

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन