नैक मूल्यांकन को लेकर सभी की सामूहिक प्रतिबद्धता जरूरी: प्रधानाचार्य

Updated:
विज्ञापन
नैक मूल्यांकन को लेकर सभी की सामूहिक प्रतिबद्धता जरूरी: प्रधानाचार्य

कॉलेज के सभी शिक्षक विद्वान व कर्तव्यनिष्ट हैं

विज्ञापन

अररिया. अररिया कॉलेज, अररिया में राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्यायन परिषद (नैक) के संबंध में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आइक्यूएसी) कमेटी की एक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) रामदयाल पासवान ने की. प्रधानाचार्य ने बैठक में कहा कि अररिया कॉलेज के नैक मूल्यांकन के लिए हम सभी की सामूहिक प्रतिबद्धता होनी चाहिए. उन्होंने नैक के संबंध में कमेटी की प्रगति कार्यों की समीक्षा की व उनके कार्यों की प्रशंसा भी की. उन्होंने कहा कि कॉलेज के सभी शिक्षक विद्वान व कर्तव्यनिष्ट हैं. सभी के सहयोग व सहभागिता से अररिया कॉलेज जल्द ही नैक के द्वितीय चरण के मूल्यांकन को सफलतापूर्वक संपन्न कर लेगा. बैठक में नैक के सहायक समन्वयक डॉ राजेश मोहन ने पिछली बैठक से लेकर अब तक की कमेटी के प्रगति कार्यों की विवरणी प्रस्तुत की व नैक प्रक्रिया से संबंधित सभी पहलुओं पर वृहद परिचर्चा की गयी. बैठक में डॉ अशोक पाठक, डॉ अब्दुस सलाम, डॉ नोमान हैदरक, डॉ भीष्म कुमार सिंह ने नैक के संबंध में महत्वपूर्ण सुझावों को रखा, अन्य शिक्षकों ने भी नैक से संबंधित अपने-अपने महत्वपूर्ण विचार और लाभसुझाव कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया। बैठक में कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण को और भी बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये. आइक्यूएसी से यह निर्णय लिया गया कि सभी विभागों द्वारा साप्ताहिक सेमिनार व प्रेजेंटेशन का आयोजन किया जायेगा. समय-समय पर पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन भी किया जाएगा. शैक्षणिक गतिविधियों के बेहतरसंचालन हेतु विद्यार्थियों के फीडबैक भी महत्वपूर्ण है इसलिए बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वर्ग- संचालन, सीआइए परीक्षा, सांस्कृतिक- कार्यक्रमों के आयोजन, खेल प्रतियोगिता व एनएसएस. कार्यक्रम गतिविधियों के बाद विद्यार्थियों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव व फीडबैक भी लिया जाएगा. ताकि विद्यार्थियों की मांग की अनुरूप कॉलेज के विभिन्न गतिविधियों को और भी बेहतर व छात्रोपयोगी बनाया जा सके. आइक्यूएसी के सदस्य सह मैथिली विभागाध्यक्ष अमित कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही बैठक का समापन किया गया.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन