बाल विवाह सभ्य समाज के लिए कलंक

Updated:
विज्ञापन

बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत थानों में हुई बैठक

विज्ञापन

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे बसमतिया, घूरना, फुलकाहा थाना में रविवार को जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से एक्सेस टू जस्टिस (न्याय तक पहुंच) कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पुलिस प्रशासन अररिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया व जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में बसमतिया थाना में थानाध्यक्ष सुनील कुमार, घूरना थाना में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, फुलकाहा थाना में थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य की अध्यक्षता में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार अध्यक्ष जागरण कल्याण भारती ने किया. बाल विवाह मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल श्रम मुक्त व बाल यौन शोषण मुक्त अररिया जिला बनाने के लिए जिसमें थाना बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी, अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया के पीएलवी (अधिकार मित्र) विनय कुमार ठाकुर, जागरण कल्याण भारती के डीसी दीपक कुमार पासवान व सीएसडब्ल्यू अंकुश कुमार यादव, सभी जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरु गुरु, टेंट वाला, बाजा वाला व अन्य लोगों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में समझाया गया. सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन