युद्धस्तर पर चलाएं कटावरोधी कार्य: डीएम

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दिये कई निर्देश

विज्ञापन

डीएम ने कटाव व कटाव निरोधक कार्य स्थल का किया निरीक्षण सिकटी. बाढ़ पूर्व तैयारियों का डीएम अनिल कुमार ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर प्रखंड के पूर्वी भाग होकर बहने वाली नूना नदी के किनारे पूर्व में कराये गये कटावरोधी कार्य व कटाव स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में प्रखंड व जिला स्तर के कई पदाधिकारी शामिल थे. इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से बाढ़ पूर्व तैयारी की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले खान टोला पररिया व सिंघिया में बाढ़ आश्रय स्थल का जायजा लिया. साथ ही पानी की धारा के मद्देनज़र घोड़ा चौक के कटाव स्थल पर कटाव का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में वरीय अधिकारियों व तकनीकी विभाग के अधिकारियों के साथ प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र व कटाव स्थल का निरीक्षण किया. कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण व जल नि:स्सरण विभाग के अधिकारियों से बाढ़ पूर्व तैयारियों से संबंधित कार्यों के संबंध में जानकारी लेते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.उन्होंने प्रखंड के घोड़ाचौक, डैनिया, पीरगंज, तीरा सहित नूना व बकरा नदी के किनारे बसे कई गांवों व कटाव स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने अभियंता से मानवीय हितों की सुरक्षा को देखते हुए कटावरोधी कार्य को आगे तक बढ़ाने का निर्देश दिया. डीएम ने इस कार्य पर होने वाले खर्च का प्राक्कलन संबंधित विभाग को भेजने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन