सरकार भवन में जल-जमाव देख भड़के बीडीओ

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 26 May 2025 9:04 PM

विज्ञापन

बीडीओ ने किया पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण

विज्ञापन

-4- प्रतिनिधि, भरगामा बीडीओ शशिभूषण सुमन ने सिरसिया हनुमानगंज पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान भवन की बदहाल स्थिति व अव्यवस्था को देखकर उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को जमकर फटकार लगायी. बीडीओ ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए मामले की जानकारी डीएम को देने की बात कही है. निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने पाया कि सरकार भवन के अंदर लगभग पांच इंच तक पानी जमा था. जिससे परिसर की साफ-सफाई व रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं. भवन के अंदर जरूरी सामान इधर-उधर बिखरे हुए थे. कई जगहों पर फर्श भी उखड़ चुका था. इससे भवन की निर्माण गुणवत्ता पर भी सवालिया निशान लग गया है. बीडीओ श्री सुमन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में पंचायत सरकार भवन के लिए करीब चार लाख रुपये की राशि फर्नीचर खरीद के लिए निकाली गयी थी. लेकिन निरीक्षण के दौरान भवन में एक भी फर्नीचर मौजूद नहीं मिला. इससे स्पष्ट है कि फंड के उपयोग में लापरवाही बरती गयी है. उन्होंने कहा कि सिरसिया हनुमानगंज पंचायत सरकार भवन की इस दुर्दशा को देखते हुए वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ डीएम को भी पत्र लिखकर कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन