बस स्टैंड बाल विवाह मामले में एसडीओ ने दिए जांच के निर्देश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

फोटो- कश्मीरी युवक की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अररिया में बाल विवाह के एक कथित मामले में प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है. अनुमंडल पदाधिकारी ने तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए उम्र की पुष्टि के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Araria Child Marriage Case: अररिया. बस स्टैंड के समीप कथित बाल विवाह मामले में प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है. अनुमंडल पदाधिकारी दिक्षित स्वेतम ने गुरुवार, 30 जुलाई को जारी पत्र के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी और नगर थानाध्यक्ष को तीन दिनों के भीतर मामले की जांच कर मंतव्य सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण इकाई के पत्र पर शुरू हुई कार्रवाई

एसडीओ कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक द्वारा 23 जुलाई को भेजे गए आवेदन के आलोक में रहिका टोला वार्ड संख्या-17 की एक किशोरी की कश्मीरी युवक से शादी कराने की शिकायत प्राप्त हुई थी. इसी आधार पर संबंधित अधिकारियों को स्थलीय जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

तीन दिनों के भीतर मांगी गई रिपोर्ट

एसडीओ ने पत्र में कहा है कि आवेदन में अंकित तथ्यों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए तीन दिनों के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता पर निष्पादित करने का निर्देश दिया है.

क्या है पूरा मामला

यह मामला बस स्टैंड के पास रहिका टोला वार्ड संख्या-17 स्थित विजय होटल के समीप का है. चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और मनोकामना स्वयंसेवी संस्था के समन्वयक सुकेश कुमार चौधरी की सूचना पर जिला बाल संरक्षण इकाई एवं नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर कथित विवाह रुकवाया था और कश्मीरी युवक को हिरासत में लिया था.

उम्र की पुष्टि के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभ में आधार कार्ड के आधार पर किशोरी को बालिग मानते हुए युवक को छोड़ दिया गया था. बाद में नगर थाना पुलिस ने जिला बाल कल्याण समिति को किशोरी की वास्तविक उम्र की जांच के लिए पत्राचार किया. अब मेडिकल जांच और अन्य अभिलेखों के आधार पर उम्र की पुष्टि के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

बाल अधिकार कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की सराहना

Araria Child Marriage Case: स्थानीय लोगों और बाल अधिकार कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है. मनोकामना स्वयंसेवी संस्था के समन्वयक सुकेश कुमार चौधरी ने कहा कि समय रहते सूचना मिलने से कथित बाल विवाह रुक सका. अब एसडीओ के निर्देश के अनुसार जांच रिपोर्ट आने के बाद यह तय होगा कि संबंधित युवक के खिलाफ बाल विवाह से जुड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जायेगा या नहीं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन