युवाओं को नशे से बचाने की अपील

Updated:
विज्ञापन

एसएसबी ने जीवंत गांव ग्वारपुछरी के ग्रामीणों के साथ की बैठक

विज्ञापन

बथनाहा. 56वीं बटालियन एसएसबी पत्थरदेवा ने जीवंत गांव ग्वारपुछरी में मासिक बैठक की. इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में सोलर लाइट लगवाने व युवाओं को नशे से बचाने के लिए नशामुक्ति केंद्र की स्थापना की मांग प्रमुखता से उठायी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीमा चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक सूरत सिंह चौहान ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनके प्रस्तावों को उच्च अधिकारियों तक भेज दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि एसएसबी ग्वारपुछरी के विकास व जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयासरत है. इस मौके पर सीमा सुरक्षा व सामाजिक विकास में ग्रामीणों की भागीदारी पर भी चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन