अभाविप ने चलाया सदस्यता अभियान

Updated:
विज्ञापन

कई छात्रों ने ली सदस्यता

विज्ञापन

1फारबिसगंज. अभाविप नगर इकाई फारबिसगंज ने प्लस टू भगवती देवी गोयल गर्ल्स हाई स्कूल में गुरुवार को सदस्यता अभियान चलाया. जिसमें जिला सह सदस्यता प्रभारी आकाश श्रीवास्तव के द्वारा छात्राओं का सदस्यता रसीद काटकर सदस्य बनाया गया. आकाश श्रीवास्तव ने कहा सदस्यता अभियान में छात्र-छात्राओं व शिक्षक बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं. विश्वस्तर के छात्र संगठन नये छात्र खासकर प्लस टू के छात्राओं ने सदस्यता रसीद लिया व विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन से जुड़कर गर्व महसूस किया. विधार्थी परिषद साल के 365 दिन रचनात्मक रूप से कार्य करती है. सदस्यता अभियान कार्यक्रम के नगर प्रमुख प्रिंस कश्यप के नेतृत्व में आयोजित किया गया. प्रिंस कश्यप ने कहा की विधार्थी परिषद छात्राओं को सदस्य बनाने के साथ – साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी लगातार कॉलेज कैंपस में कार्य कर रही है. इस मौके पर नगर कोषाध्यक्ष आदित्य झा, नगर सह मंत्री आयुष भगत सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन