चार मवेशी लदा वाहन जब्त
सिकटी : एसएसबी कैंप सिकटी के जवानों द्वारा गश्ती के क्रम में भारत नेपाल सीमा पर स्थित पीलर संख्या 160 के समीप नेपाल से पिकअप वैन से लाये जा रहे चार मवेशी को जब्त किया. इसके साथ ही पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया है. इस मामले में सिकटी बीओपी के इंस्पेक्टर संदीप कुमार […]
सिकटी : एसएसबी कैंप सिकटी के जवानों द्वारा गश्ती के क्रम में भारत नेपाल सीमा पर स्थित पीलर संख्या 160 के समीप नेपाल से पिकअप वैन से लाये जा रहे चार मवेशी को जब्त किया. इसके साथ ही पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया है. इस मामले में सिकटी बीओपी के इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को जवानों द्वारा नोमेंस लेंड के नजदीक गश्ती की जा रही थी.
इसी दौरान नेपाल की ओर से एक पिक अप संख्या को 1 च 1566 भारतीय सीमा में घुसा. जवानों द्वारा जांच के लिए उसे रोका गया. जवानों द्वारा की गयी पूछताछ के दौरान पिकअप चालक ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. पिकअप व मवेशी को जब्त कर कैंप लाया गया. जहां से चारों जब्त मवेशी को सिकटी अरगड़ा को व पिकअप को कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सौंप दिया गया. जब्त मवेशी की कीमत 72 हजार रुपये बताया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










