संदेहास्पद स्थिति में पकड़ दो युवकों को किया पुलिस के हवाले
अररिया : अररिया आरएस बाजार में संदेहास्पद स्थिति में मंगलवार की देर रात दो कथित चोर को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले किया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी अनुसार अररिया आरएस बाजार के दुकानदारों ने रात्रि प्रहरी के तौर पर दो लोगों को बहाल कर रखा है. मंगलवार की […]
अररिया : अररिया आरएस बाजार में संदेहास्पद स्थिति में मंगलवार की देर रात दो कथित चोर को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले किया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी अनुसार अररिया आरएस बाजार के दुकानदारों ने रात्रि प्रहरी के तौर पर दो लोगों को बहाल कर रखा है. मंगलवार की देर रात लगभग एक बजे दो युवकों को बाजार में संदेहस्पद स्थिति में देखा तो दोनों के खदेड़ कर पकड़ा. शोर होने पर लोग जुटे.
इसके बाद दोनों की पिटाई भी की गयी. लोगों ने दोनों को आरएस ओपी पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया युवक मो खलीलुज्जामा पिता मो आरिफ धरिया टोला कसबा जिला पूर्णिया व मो सद्दाम सिमराहा थाना क्षेत्र के बारा गांव का निवासी है. आरएस ओपी के एएसआइ आरएस प्रसाद ने बताया कि दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है. सबंधित थाना से दोनों के चरित्र का सत्यापन कराया जा रहा है. छानबीन के बाद अग्रतर कारवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










