परमान नदी पर बन रहे पुल निर्माण की ली जानकारी
अररिया : नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार के समक्ष जिले के भाजपा विधायकों ने स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता के साथ रखा. फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी व पूर्व विधायक आनंदी प्रसाद यादव ने परमान नदी पर चार पुल बनाये जाने का मुद्दा विधानसभा में उठाने की मांग की. जबकि लगभग दो साल से बन […]
अररिया : नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार के समक्ष जिले के भाजपा विधायकों ने स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता के साथ रखा. फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी व पूर्व विधायक आनंदी प्रसाद यादव ने परमान नदी पर चार पुल बनाये जाने का मुद्दा विधानसभा में उठाने की मांग की.
जबकि लगभग दो साल से बन रहे त्रिशुलिया घाट का पुल, बैरगाछी -कुर्साकांटा सड़क निर्माण में कार्यरत एजेंसी के द्वारा शिथिलता बरते जाने की भी शिकायत को नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार के सामने रखा. हालांकि जिले के अन्य कई मुद्दों पर भी सरकार के द्वारा अनदेखी किये जाने का मसला उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के सामने रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










