नरपतगंज में टूटा पांच चरण का रिकार्ड, 75 प्रतिशत हुआ मतदान

Updated:
विज्ञापन

अररिया : छठे चरण में जिले के नरपतगंज में होने वाले पंचायत चुनाव ने पिछले पांच चरणों में हुई वोटिंग के रिकार्ड को तोड़ दिया. शनिवार को नरपतगंज में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ. ये अब तक हुए पंचायत चुनाव में जिले में सबसे अधिक मत प्रतिशत है. जिला पंचायती राज पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्रा […]

विज्ञापन

अररिया : छठे चरण में जिले के नरपतगंज में होने वाले पंचायत चुनाव ने पिछले पांच चरणों में हुई वोटिंग के रिकार्ड को तोड़ दिया. शनिवार को नरपतगंज में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ. ये अब तक हुए पंचायत चुनाव में जिले में सबसे अधिक मत प्रतिशत है. जिला पंचायती राज पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक नरपतगंज में 75.28 प्रतिशत मतदान हुआ. खास ये कि महिला मतदाताओं का प्रतिशत करीब 80 रहा.

जबकि पुरुष मतदाताओं ने 71 प्रतिशत मतदान किया. उन्होंने बताया इससे पूर्व मतदान का सबसे अधिक प्रतिशत पलासी व जोकीहाट में करीब 73.8 रहा था. उन्होंने बताया कि नरपतगंज में सारा दिन मतदान लगभग समान गति से चलता रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन