फाईल 11, अररिया की खबरें. राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित, संगठन के पदाधिकारी का किया गया चुनाव – अरुण कुमार यादव प्रखंड अध्यक्ष व राजा अलि सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष चुने गये फोटो:9-बैठक में उपस्थित राजद कार्यकर्ता प्रतिनिधि, फारबिसगंजराजद का संगठनात्मक चुनाव के लिए रविवार को स्थानीय जेपी सभा भवन में प्रखंड स्तरीय राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह राजद दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश पासवान की अध्यक्षता व डॉ साबिर इद्रीश के संचालन में संपन्न हुआ. बैठक के दौरान प्रखंड अध्यक्ष के पद के लिए निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव व इरशाद अंसारी तथा नगर अध्यक्ष के लिए निवर्तमान नगर अध्यक्ष राजा अलि व उमा शंकर यादव उर्फ बुलबुल यादव ने नामांकन किया. मगर दोनों उम्मीदवार की सहमति तथा सर्वसम्मति से अरुण कुमार यादव को प्रखंड अध्यक्ष, राजा अलि को नगर अध्यक्ष चुना गया. इन दोनों पदों के पदाधिकारी का चुनाव पूर्व में मनोनीत किये गये नगर के वार्ड अध्यक्षों पंचायत के पंचायत अध्यक्षों सहित कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्वसम्मति से किया गया. नव निर्वाचित प्रखंड व नगर अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार मजबूती तथा कार्यकर्ताओं को मान सम्मान में कोई कभी नहीं आने देने की बातें उपस्थित राजद कार्यकर्ताओं से कही. राजद के प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक चुनाव के लिए आयोजित बैठक में वरिष्ठ राजद नेता डॉ क्रांति कुंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष केएन विश्वास, प्रो सिराज आलम, परवेज आलम, मेहराब आलम, घनश्याम यादव, लक्ष्मण, किरण झा, प्रो उद्या नंद यादव, यासीन अंसारी, रामजी यादव, इमामुल हक, विनोद यादव, अशोक यादव, दिलीप यादव, दिलदार अहमद, अभय सिंह, उसमान अंसारी, जयनारायण यादव, कमर अनवर, विनोद मेहता, गुड्डू ठाकुर, कन्हैया साह, अबूशमा, बबलू कनौजिया, संदीप कुमार डे, विक्की चौरसिया, श्याम राम, सुभाष झा सहित अन्य उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
फाईल 11, अररिया की खबरें. राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित, संगठन के पदाधिकारी का किया गया चुनाव – अरुण कुमार यादव प्रखंड अध्यक्ष व राजा अलि सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष चुने गये
फाईल 11, अररिया की खबरें. राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित, संगठन के पदाधिकारी का किया गया चुनाव – अरुण कुमार यादव प्रखंड अध्यक्ष व राजा अलि सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष चुने गये फोटो:9-बैठक में उपस्थित राजद कार्यकर्ता प्रतिनिधि, फारबिसगंजराजद का संगठनात्मक चुनाव के लिए रविवार को स्थानीय जेपी सभा भवन में प्रखंड स्तरीय राजद कार्यकर्ताओं […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement