शमेशर पैक्स में धान अधिप्राप्ति कार्य आरंभ प्रतिनिधि, बहादुरगंजवर्ष 2015-16 के लिए बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र का पहला धान अधिप्राप्ति केंद्र शमेशर में धान अधिप्राप्ति कार्य शुरू कर दिया. शमेशर पैक्स की पहल पर आयोजित समारोह में यहां के संबंधित पैक्स अध्यक्ष गांधी प्रसाद सिन्हा व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सपन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ किया. केंद्र के शुभारंभ होने के साथ पहले ही दिन यहां से संबंधित किसानों ने लगभग दो सौ क्विंटल धान अधिप्राप्ति केंद्र में सौंप दिये. समारोेह में जिला से आये जिला सहकारिता पदाधिकारी केएन ठाकुर ने वहां मौजूद पैक्स के सभी सदस्यों व किसानों को सरकारी महत्वाकांक्षी योजना के बारे में जानकारी दी. जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री ठाकुर ने बताया कि पंचायत स्तर के डाटा बेस में अंकित सभी पैक्स सदस्य किसानों का धान यहां अधिप्राप्ति केंद्र के क्रय किया जायेगा. वैसे किसान जिनका नाम डाटावेस में नहीं है वे अपने यहां के किसान सलाहकारों से संपर्क कर अपना नाम डाटाबेस में निबंधित करवाये एवं फिर सरकारी घोषित मूल्य पर अपना धान क्रय केंद्र में बिक्री कर योजना का लाभ उठाये. इससे पहले समारोह में उपस्थित कृषक बंधुओं ने भी संबंधित पदाधिकारी से अपने धान बिक्री के बाबत ठोस जानकारी हासिल किये. मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी उदय शंकर, झींगाकाटा पैक्स अध्यक्ष उबेदुर्रहमान, बनगामा पैक्स अध्यक्ष हसीबुर्रहमान, पूर्व सरपंच महेंद्र प्रसाद गणेश, समाज सेवी कुनाल साहा, पैक्स सदस्य बसंत सिन्हा, गोकुल यादव, कमलेश्वर सिन्हा, पवन लाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
BREAKING NEWS
शमेशर पैक्स में धान अधप्रिाप्ति कार्य आरंभ
शमेशर पैक्स में धान अधिप्राप्ति कार्य आरंभ प्रतिनिधि, बहादुरगंजवर्ष 2015-16 के लिए बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र का पहला धान अधिप्राप्ति केंद्र शमेशर में धान अधिप्राप्ति कार्य शुरू कर दिया. शमेशर पैक्स की पहल पर आयोजित समारोह में यहां के संबंधित पैक्स अध्यक्ष गांधी प्रसाद सिन्हा व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सपन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement