फाईल 4, अररिया की खबरें. गोयल गर्ल्स स्कूल में शोक सभा फोटो:2- शैल कुमारी साहा का फाइल फोटोप्रतिनिधि, फारबिसगंज बीडी गर्ल्स हाई स्कूल फारबिसगंज की संस्थापक प्रधानाध्यापिका शैल कुमारी साहा के आकस्मिक निधन पर विद्यालय में शनिवार को शोक सभा आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका शांति कुमारी ने की. उनके निधन की खबर सुनते ही विद्यालय में शोक की लहर फैल गयी. जहां विद्यालय के छात्राएं व शिक्षक दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति क लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस मौके पर प्राचार्या व शिक्षकों ने संस्थापक प्रधानाध्यापिका द्वारा किये गये कार्यों पर चर्चा की. इसके बाद विद्यालय में छुट्टी दे दी गयी. ज्ञात हो कि प्रधानाध्यापिका शैल कुमारी साहा वर्ष 1969 से 1983 तक तथा 1990 से 2001 तक प्रधानाध्यापिका रही व बीच की अवधि में अररिया बालिका उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रही. उनके संरक्षण व निर्देशन में विद्यालय पल्लवित व पुष्पित होता रहा. मौके पर विद्यालय के मो वदरुद्दीन, रानी कुमारी, अमरेश कुंदन देव, श्वेता कुमारी, रानी पाठक, चंदन कुमार, शैलेश दत्त ठाकुर, सुजीत कुमार, नीरज कुमार, संयुक्ता कुमारी, पूनम मंडल व आदेशपाल शैफाली सहित छात्राएं मौजूद थीं.
BREAKING NEWS
फाईल 4, अररिया की खबरें. गोयल गर्ल्स स्कूल में शोक सभा
फाईल 4, अररिया की खबरें. गोयल गर्ल्स स्कूल में शोक सभा फोटो:2- शैल कुमारी साहा का फाइल फोटोप्रतिनिधि, फारबिसगंज बीडी गर्ल्स हाई स्कूल फारबिसगंज की संस्थापक प्रधानाध्यापिका शैल कुमारी साहा के आकस्मिक निधन पर विद्यालय में शनिवार को शोक सभा आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका शांति कुमारी ने की. उनके निधन की खबर सुनते […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement