31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

फाईल-7,अररिया की खबरें. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन

फाईल-7,अररिया की खबरें. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन प्रतिनिधि, फारबिसगंज असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार दुर्गापूजा के समापन के बाद गुरुवार को कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभिन्न मंदिरों व पूजा पंडालों से मां दुर्गा के प्रतिमा को विसर्जन के लिए शहर में गाजे-बाजे के […]

फाईल-7,अररिया की खबरें. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन प्रतिनिधि, फारबिसगंज असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार दुर्गापूजा के समापन के बाद गुरुवार को कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभिन्न मंदिरों व पूजा पंडालों से मां दुर्गा के प्रतिमा को विसर्जन के लिए शहर में गाजे-बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया और प्रतिमा का विसर्जन किया गया. प्रतिमा के विसर्जन जुलूस को लेकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तथा बीएसएफ व सीआइएसएफ की तैनाती की गयी थी. जबकि विसर्जन स्थल सीता धार में एसडीओ अनिल कुमार, डीएसपी अजीत कुमार सिंह, सीओ विष्णुदेव सिंह, नप कार्यपालक पदाधिकारी, भवेश कुमार, मुख्य पार्षद अनूप कुमार जायसवाल, थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, रण विजय गुप्ता, रमेश सिंह, पवन मिश्रा, प्रदीप लुनिया सहित अन्य उपस्थित थे. पूजा समितियों व नगरवासियों ने ने विसर्जन स्थल पर नप द्वारा की गयी व्यवस्था की प्रशंसा की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें