वज्रपात से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के पोसदाहा पंचायत के वार्ड संख्या 7 में बुधवार को वज्रपात की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची नरपतगंज पुलिस ने मृतक के घर पहुंच कर परिजनों से जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया. मृतक में पोसदाहा पंचायत के वार्ड संख्या 07 निवासी 50 वर्षीय रामकुमार यादव पिता शनिचर यादव बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह रामकुमार यादव अपने घर में सोया हुआ था. इसी बीच वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना के बाद जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोगों का भीड़ जमा हो गयी. परिजनों ने नरपतगंज थाना पुलिस को जानकारी दी. जानकारी मिलते ही नरपतगंज पुलिस ने मृतक के घर पहुंच कर कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया. वहीं घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक को दो पुत्र व पांच पुत्री है. जो मजदूरी कर घर परिवार का भरण पोषण करता था. वहीं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुभाष यादव ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते हुए सीओ से बातचीत कर मुआवजा उपलब्ध करवाने की मांग की है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं सीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता के तहत मिलने वाले राशि उपलब्ध कराया जायेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन