31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

फाईल 27, अररिया की खबरें.

कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री का किया स्वागतप्रतिनिधि, भरगामाकेंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता रामकृपाल यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरगामा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया. प्रखंड के जयनगर में आयोजित नरपतगंज विधान सभा क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जा रहे श्री यादव का मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अररिया सुपौल […]

कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री का किया स्वागतप्रतिनिधि, भरगामाकेंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता रामकृपाल यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरगामा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया. प्रखंड के जयनगर में आयोजित नरपतगंज विधान सभा क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जा रहे श्री यादव का मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अररिया सुपौल स्टेट हाईवे पर सुकैला मोड़ के समीप गर्म जोशी के साथ स्वागत किया़ मौके पर श्री यादव ने कार्यकर्ताओं ेस कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की़ स्वागत करने वालों में सुधीर भगत, चंद्रानंद झा चाणक्य, दीपक कुमार, राजेंद्र मिश्र, उमेश सिंह, प्रमोद सिंह, संजय मेहता, नवीन यादव,कारी सिंह,अजय सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम में छैला बिहारी ने लोगों का मन मोहा फोटो:20-कार्यक्रम पेश करते छैला बिहारी प्रतिनिधि, भरगामाजयनगर मध्य विद्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में लोक गायक सुनील छैला बिहारी ने अपनी गायिकी से नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के कसीदे गढ़े. वहीं लालू व नीतीश के गठबंधन को चोर-चोर मौसेरा भाई की संज्ञा दी़ अपने गायन के दौरान उन्होंने कांग्रेस के सात दशक के शासनकाल पर भी जम कर व्यंगवाण छोड़े़ क्रेंद्रीय मंत्री के सभा स्थल पर बिलंब से पहुंचने की वजह से लोगों ने छैला बिहारी के गीतों का काफी देर तक लुत्फ उठाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें