41.7 लीटर शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

कुर्साकांटा. कुआड़ी पुलिस को गश्ती के दौरान रविवार की देर रात पहुंसी के निकट से शराब बरामद की. हालांकि पुलिस बल को देखते ही तस्कर शराब की बोरी फेंककर भाग गया. थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से पहुंसी के रास्ते भारी मात्रा में शराब की खेप लेकर भारतीय क्षेत्र में आ रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम को रवाना किया. शराब बरामदगी मामले में स्वलिखित बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

……

खुले आम बिक रहा मांस, मछली व मुर्गा

फारबिसगंज. सरकार के आदेश के बावजूद फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में मांस, मछली, मुर्गा की बिक्री खुलेआम सड़क किनारे सार्वजनिक जगहों पर हो रही है. प्रशासन पूरी तरह मूकदर्शक बना हुआ है. प्रतिबंध के बावजूद प्रतिदिन नानवेज की दुकानें सड़क किनारे सुबह-शाम सज रहे हैं. इन दुकानों के सुबह से ही सजने के कारण एक तरफ जहां बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ गंदगी भी बढ़ रही है. फारबिसगंज के पटेल चौक, मिडिल स्कूल चौक, हवाई अड्डा मुख्य गेट, रेलवे ढाला, काली मेला ग्राउंड के ईर्द-गिर्द आदि कई चौक चौराहों पर खुलेआम सड़क किनारे मछली, मुर्गा, खस्सी के मांस व विभिन्न प्रकार की मछली की दुकान सजती है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन