फोटो: प्रतिनिधि, जोगबनीशनिवार को आये प्रलयकारी भूकंप का असर जोगबनी सहित पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापक रूप से देखा गया. शनिवार को आये भूकंप की तीव्रता रेक्टर पैमाने पर 7.9 आंकी गयी. इसका असर सीमावर्ती क्षेत्र में अधिक देखा गया. मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को आये भूकंप में विराटनगर से सटे दुहबी में एक दाल फैक्टरी की दीवार गिरने से व्यवसायी गुडि़या देवी, मंजु देवी व दोनों के एक-एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गयी. वहीं इटहरी में भी दो लोगों की मौत हो गयी. भूकंप में सूनसरी जिले के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. सुनसरी जिले में घायल लोगों को इलाज के लिए विराटनगर के कोसी अंचल, न्यूरो व नोबेल अस्पताल लाया गया है, जहां इलाज के क्रम में छह लोगों की मौत हो गयी है. वहीं जोगबनी नगर पंचायत तथा स्थानीय प्रशासन नगरवासियों को अगले 24 घंटे तक सतर्क रहने की सलाह दे रहा है. रेलवे क्वार्टर का 30 से 40 फिट दीवार भूकंप में ढह गया. कस्टम कार्यालय जोगबनी परिसर का 10-15 फिट दीवार भी भूकंप से गिर गया.
BREAKING NEWS
जोगबनी सहित पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में दिखा व्यापक असर
फोटो: प्रतिनिधि, जोगबनीशनिवार को आये प्रलयकारी भूकंप का असर जोगबनी सहित पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापक रूप से देखा गया. शनिवार को आये भूकंप की तीव्रता रेक्टर पैमाने पर 7.9 आंकी गयी. इसका असर सीमावर्ती क्षेत्र में अधिक देखा गया. मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को आये भूकंप में विराटनगर से सटे दुहबी में एक […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement