31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अररिया अनुमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न

प्रतिनिधि, अररियास्थानीय आजाद अकादमी के सभा भवन में सर्वसम्मति से अररिया अनुमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के विभिन्न पदों का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ. सर्व सम्मति से चुनाव कराने में माध्यमिक शिक्षक संघ अररिया के सहायक निर्वाचन आयुक्त मो जफरूल हसन जिलाध्यक्ष नवकांत झा, सचिव असरारूल हसन, मतदान पदाधिकारी मनोज कुमार मेहता, विजय निराला, पर्यवेक्षक […]

प्रतिनिधि, अररियास्थानीय आजाद अकादमी के सभा भवन में सर्वसम्मति से अररिया अनुमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के विभिन्न पदों का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ. सर्व सम्मति से चुनाव कराने में माध्यमिक शिक्षक संघ अररिया के सहायक निर्वाचन आयुक्त मो जफरूल हसन जिलाध्यक्ष नवकांत झा, सचिव असरारूल हसन, मतदान पदाधिकारी मनोज कुमार मेहता, विजय निराला, पर्यवेक्षक यदुनंदन पोद्दार व अब्दुल मन्नान की अहम भूमिका रही. मौके पर अररिया अनुमंडल के माध्यमिक शिक्षक संघ के सभी मतदाता उपस्थित थे. सर्वसम्मति से मो हसीवुर्रहमान को अध्यक्ष, मो रहवर आलम व प्रकाश झा को उपाध्यक्ष, सचिव पद के लिए मो एकबाल का चयन किया गया. वहीं संयुक्त सचिव के पांच पद के लिए क्रमश: मो नदीम सिद्दीकी, सुधीर कुमार, मो आबिद हुसैन, दीपक कुमार पासवान व आदिल हसनैन का चयन किया गया. कोषाध्यक्ष पद के लिए रघुनाथ चौधरी, जिला कार्यकारिणी के दो पद के लिए अशोक पासवान, बटेश नाथ झा के अलावा अंतर विद्यालय परीक्षा समिति के सदस्य के रूप में संजीव कुमार व मो मुजफ्फर हुसैन का चयन किया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें