31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पोशाक व साइकिल की राशि वितरित (प्रायोजित खबर)

फोटो:11- राशि वितरित करते प्रखंड उप प्रमुख.प्रतिनिधि, नरपतगंजप्रखंड क्षेत्र के बढ़ेपारा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नोनिया टोला चकला में गुरुवार को प्रधानाध्यापक विजेंद्र यादव की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक, साइकिल व छात्रवृत्ति राशि का वितरण मुख्य अतिथि उप प्रमुख मनोज यादव के हाथों किया गया. इस दौरान उप प्रमुख ने सभी छात्र-छात्राओं […]

फोटो:11- राशि वितरित करते प्रखंड उप प्रमुख.प्रतिनिधि, नरपतगंजप्रखंड क्षेत्र के बढ़ेपारा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नोनिया टोला चकला में गुरुवार को प्रधानाध्यापक विजेंद्र यादव की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक, साइकिल व छात्रवृत्ति राशि का वितरण मुख्य अतिथि उप प्रमुख मनोज यादव के हाथों किया गया. इस दौरान उप प्रमुख ने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से विद्यालय आयें व मन से पठन-पाठन करें. इस मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक विजेंद्र यादव ने बताया कि कक्षा एक से आठ तक 344 छात्र-छात्रा व नवम तथा दशम के 257 छात्र-छात्रा सहित कुल 601 छात्र-छात्राओं के बीच लगभग 12 लाख का वितरण किया गया. इस मौके पर बीइओ अमीचंद राम, विद्यालय शिक्षा समिति सोनिया देवी, बीआरपी अवधेश यादव, समन्वयक अरविंद कुमार, शिक्षक रामवतार सिंह, उपेंद्र प्रसाद यादव, अमर कुमार, रवींद्र झा, रूबी कुमारी, ज्योति कुमारी, जरीना, प्रेमावती देवी, धीरज कुमार सिंह, अनिल मिश्रा, राम कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें