एंटी रेबीज सुई के लिए लोगों ने किया हंगामा
Updated at : 12 Feb 2020 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

अररिया : सदर अस्पताल में मंगलवार को एंटी रेबीज वैक्सीन के लिए दर्जनों लोगों ने हंगामा किया. हालांकि सदर अस्पताल के अधीक्षक के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शांत हो गये. बताया जाता है कि दो दिनों से सदर अस्पताल में एंटी रेबीज सुई नहीं है. जबकि एंटी रेबीज सुई जिले से मांग की गयी […]
विज्ञापन
अररिया : सदर अस्पताल में मंगलवार को एंटी रेबीज वैक्सीन के लिए दर्जनों लोगों ने हंगामा किया. हालांकि सदर अस्पताल के अधीक्षक के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शांत हो गये. बताया जाता है कि दो दिनों से सदर अस्पताल में एंटी रेबीज सुई नहीं है.
जबकि एंटी रेबीज सुई जिले से मांग की गयी है, लेकिन जिले से नहीं मिलने के कारण सदर अस्पताल के सैकड़ों लोग सुई से वंचित हैं.एंटी रेबीज के लिए सदर अस्पताल में हंगामा कर रहे कुसैल निवासी पूनम देवी, जगिया देवी, बेलवा निवासी मोइनुद्दीन, गोगरा निवासी सुनील कुमार, जोकीहाट निवासी मो मुजाहिद, सुरजापुर निवासी अली हसन, खलीलाबाद निवासी मो शमशाद व झमटा निवासी मो रिजवान आदि ने बताया कि दो दिनों से सदर अस्पताल में कुत्ता काटने के बाद दी जाने वाली सुई एंटी रेबीज नहीं दी जा रही है. इससे हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है.
आक्रोशित लोगों ने बताया कि सुई देने वाली एनएएम भी अस्पताल में मनमानी करती हैं. इस दौरान आक्रोशित लोग सदर अस्पताल के अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां अधीक्षक द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद लोग शांत हुए. इधर सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ जितेंद्र प्रसाद व अस्पताल प्रबंधक विकास आनंद ने बताया कि जिले से ही एंटी रैबीज की सुई नहीं मिली है.
इस कारण लोगों को नहीं दे पा रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि जिले से बात हुई है. दो दिनों के अंदर एंटी रेबीज सुई उपलब्ध कराने का आश्वासन मिला है. इसके अलावा एंटी रेबीज की सुई देने वाली एनएएम की मनमानी नहीं चले, इसके लिए जल्द ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




