अपराधियों की गोली से घायल की सिलीगुड़ी में मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2020 9:00 AM
रानीगंज : अपराधियों की गोली से घायल बसैठी निवासी रुद्रानंद साह की आखिरकार मौत हो गयी. लगातार दस दिनों से परिजन घायल रुद्रानंद को बचाने के लिए विभिन्न अस्पतालों का चक्कर लगाते रहे. लेकिन सोमवार देर रात बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रुद्रानंद की मौत हो गयी. इसकी सूचना […]
रानीगंज : अपराधियों की गोली से घायल बसैठी निवासी रुद्रानंद साह की आखिरकार मौत हो गयी. लगातार दस दिनों से परिजन घायल रुद्रानंद को बचाने के लिए विभिन्न अस्पतालों का चक्कर लगाते रहे. लेकिन सोमवार देर रात बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रुद्रानंद की मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही बसैठी में मातम पसर गया. परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की देर रात्रि शव गांव पहुंचने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










